ग्राम कुरेण्डा में परिक्षा का पेपर बिगडऩे से परेशान स्कूली छात्रा ने की खुदखुशी, जांच में जूटी पुलिस

0

सेन्ट्रल बोर्ड परीक्षा टर्म-1 में पेपर बिगड़ जाने से एक स्कूली छात्रा ने घर के ही अंदर, इस्तेमाल किए जाने वाली रस्सी के फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली।                            
मामला परसवाड़ा अंतर्गत ग्राम कुरेण्डा का बताया जा रहा है मृतिका छात्रा का नाम कु.मनीषा बिसेन पिता रमेश बिसेन, उम्र 15 वर्ष निवासी कुरेण्डा बताया जा रहा है। परसवाड़ा पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक राजेशधर दुबे ने जानकारी देते हुये बताया कि मृतिका मनीषा कन्या शिक्षा परिसर परसवाड़ा विद्यालय में अध्ययन करने वाली कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा थी जो घर पर ही रहकर विद्यालय में पढ़ाई कर रही थी। जिसका रसायन शास्त्र का पेपर था, परिजनों का कहना है कि पेपर बिगड़ गया था, तकरीबन 5 से 6 प्रश्न उसके छूट गए थे जोकि वह हल नहीं कर पाई थी। पढाई मे होशियार थी। तकरीबन 3 बजे वह घर लौट कर आई और बड़ी बहन दीक्षा को उसने पेपर बिगडऩे की बात बताया था। पेपर बिगडऩे की बात को ही लेकर वह हताश और नर्वस थी। जिसके बाद मृतिका की मां और बहन दीक्षा दोनों खेत चले गए तकरीबन 5 बजे खेत से दोनों घर लौटे तो घर के दरवाजे से दरवाजा खोलने की आवाज लगाई। जब दरवाजा नहीं खुला तो पीछे से जाकर दरवाजा खोल कर देखा तो घर के ही अंदर की इस्तेमाल की जाने वाली रस्सी से टूटी हुई कुर्सी के सहारे उक्त छात्रा का शव फंदे पर लटकता हुआ पाया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची परसवाड़ा पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया । जहां पीएम पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मर्ग क्रमांक 32/ 22 सीआरपीसी 174 के तहत परसवाड़ा पुलिस के सहायक उप निरीक्षक राजेश धर दुबे द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here