ग्राम पंचायत मदनपुर के देवी चौक मे १०० वर्ष से हो रहा मंडई का आयोजन

0

आज भी परम्पराये लोगो के द्वारा निर्वा्रह की जा रही है। दीपावली पर्व के बाद से शुरू होने वाला मंडई मेले का असली आनंद ग्रामीण क्षेत्र मे दिखाई देता है। लोग अपने नाते रिस्तेदारो से मिलने एक ग्राम से दूसरे ग्राम आते है जहां वे मंडई या मेले का आनंद उठाते है वही एक दूसरे का सुख दुख भी जानते है। वही क्षेत्र मे कुछ मंडई ऐसी है जो १०० वर्षो से अधिक समय से आयोजित हो रही है। ऐसी ही एक मंडई ग्राम पंचायत मदनपुर की है जो १०० वर्ष से अधिक समय से ग्राम के देवी चौक मे आयोजित हो रही है। इस संबंध मे पद्मेश को जानकारी देते हुये ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक मनोज गजभिये ने बताया कि यह देवी चौक मे भरने वाली मंडई है जिसका आयोजन करीब १०० वर्ष से हो रहा है। यह ग्राम की पहली मंडई रहती है। इसके वार्ड वार्ड नं.६ मे मंडई का आयोजन होता है उसके बाद पूर्णिमा के दिन भी एक मंडई का आयोजन किया जाता है। यह सभी सार्वजनिक मंडई कहलाती है। १९ नवंबर को जो मंडई देवी चौक मे भरी है यह मंडई माता रानी के आर्शीवाद के चलते प्रतिवर्ष भरी जाती है। समस्त ग्रामवासी माता रानी की विधि विधान से पूजा अर्चना कर ही मंडई की शुरूवात करते है। मंडई के इस अवसर पर महिलाओ का रात्री मे छोटा सा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here