ग्राम पंचायत संरडी के कंचनपुर में फिर एक बार पानी की समस्या ने सिर उठा लिया है। कई वर्षाे से यह समस्या बनी हुई है जिसका हल निकालने पीएचई विभाग ने प्रयास किया मगर इस समरुया का हल नही निकाला पाया जिसके बाद पीएचई विभाग ने इस ग्राम में हेडपंप का खनन करवाया मगर यह हेड़पंप से भी दूषित जंग रोधक पानी निकल रहा है। जिसका खामियाजा बच्चों सहित बड़े बूढ़े भोग रहे है। ग्रामीणो का कहना है कि ग्राम पंचायत सरंडी नगर मुख्यालय से जुटी हुई पंचायत है जो ग्राम पंचायत के अंर्तगत आती है। जिसके अंर्तगत ग्राम कंचनपुर भी आता है। बार बार शिकायत करने के बाद भी इस ग्राम में पीएचई विभाग ने जो हेडपंप का खनन किया है उससे जंग रोधक पानी मिल रहा है जिसे पीकर सभी ग्रामीण पेट संबंधी बिमारी से ग्रसित हो रहे है।
कोई भी मौसम रहे हमेशा रहती है पानी की समस्या – धनराज
पद्मेश को जानकारी देते हुये धनराज मोमने ने बताया कि हम लोग कई वर्षो से इस ग्राम में निवासरत है। मगर गर्मी हो या कोई भी मौसम पानी की समस्या से हमे जूझना पड़ रहा है।,हम लोग को इस पानी की समस्या का स्थाई हल चाहिये। हम कंचनपुर वासियो ने इस समस्या के लिये कई बार ग्राम पंचायत व विभाग को भी सूचित किया है। मगर इस समस्या का हल नही निकल पाया है जिसकी वजह से हमे दूषित पानी पीकर ही अपना जीवन निर्वाह करना पड़ रहा है।
कई बार की गई शिकायत मंगर नही निकला हल – सुखवंता
इसी तरह ग्रामीण महिला सुखवंता चौधरी ने पद्मेश को बताया कि हम लोग आसपड़ोस के लोगो से पानी लेकर अपना कार्य कर रहे है। हेडपंप में जो पानी है उसे हम लोग छानकर भर रहे है। ताकि पीने लायक बना सके। कई बार इस बरो में शिकायत की जा चुकी है मगर हमरी समस्या का हल नही निकला है। यह ग्राम में ४ हेडपंप है मगर सभी हेडपंप पीला पानी उगल रहे है।
जंग युक्त पानी उगल रहे हेडपंप – चंद्रकला
वही चन्द्रकला डोंगरे ने पद्मेश को बताया कि ग्राम कंचनपुर सरंडी पंचायत अंर्तगत आता है। जैसे ही गर्मी का मौसम प्रारंभ होता है इस ग्राम में पानी की समस्या उत्पन्न हो जाती है। जिनके घर कुऐ है वे लोग जरूर हमारी मदद करते है मगर निस्तारी के पानी के लिये हमे इधर उधर भटकना पड़ता है। जो इस टोले में हेडपंप है वे जंग जैसा पानी उगलते है जिसे पीने में हमे पेट संबंधी समस्याओं को झेलना पड़ता है। ऐसे में हम शासन प्रशासन से इस समस्या का हल करने का अनुरोध करते है।
इनका कहना है-
पीएचई एसडीओं प्रकाश सूर्यवंशी ने दूरभाष पर बताया कि अगर हेडपंप संबंधी कोई परेशानी कंचनपुर में आ रही है तो उसे में दिखवा दूंगा। शीघ्र ही कोई समस्या होगी उसका समाधान किया जायेगा।










































