जाकाे राखे साईयां, मार सके ना काेय…जी हां यह कहावत ग्वालियर के श्यामपुर इलाके में चरितार्थ हाे गई। यहां एक 5 साल के बच्चे के ऊपर ट्रैक्टर का आगे का पहिया चढ़ गया, ये देख लाेगाें के मुंह से चीख निकल गई। जब लाेगाें ने ट्रैक्टर के पहिए के नीचे झांककर देखा ताे बच्चा सकुशल था। यह देख बच्चे के माता-पिता ने भगवान काे धन्यवाद दिया।
दरअसल ग्वालियर के भितरवार क्षेत्र में इन दिनाें वसंत पंचमी के चलते खासी भीड़ थी। सड़क पर वाहनाें की संख्या इतनी अधिक है कि बार-बार जाम लग रहा है। इसी प्रकार की स्थिति भितरवार के श्यामपुर गांव में थी। बीते राेज पांच वर्षीय बालक प्रिंस अपने पिता विजेंद्र सिंह बघेल के साथ बाजार में आया था। वह सड़क से गुजर रहे थे कि तभी अचानक प्रिंस गिरा और ट्रैक्टर के अगले पहिए के नीचे आ गया। स्वजनाें ने जब ट्रैक्टर काे बच्चे के ऊपर चढ़ते देखा ताे लाेगाें के हाेश उड़ गए। गनीमत यह थी कि ट्रैक्टर की रफ्तार जाम की वजह से कम थी, इसलिए बालक के पैर में कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद घबराए परिजन तत्काल बालक को सामुदायिक अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने बालक का परीक्षण कर बताया कि मामूली चाेटें आई हैं। इसके बाद परिजनाें काे राहत मिली।
लाेगाें ने घेर लिया ट्रैक्टर चालक काेः घटना के बाद काफी संख्या में भीड़ जमा हाे गई और लाेगाें ने ट्रैक्टर चालक काे घेर लिया। जिससे सड़क के दाेनाें तरफ वाहनाें की लंबी कतार लग गई। वहां माैजूद बुजुर्गाें ने लाेगाें काे समझाबुझाकर शांत किया, इसके बाद लाेगाें का गुस्सा शांत हुआ। ट्रैक्टर के रवाना हाेने के बाद यातायात बहाल हाे सका।










































