ग्वालियर में भाई की हत्या का आराेपित साेनू अब भी फरार, इनाम घाेषित करने की तैयारी

0

मकान के बंटवारे को लेकर भाई रवि शर्मा की गोली मारकर हत्या करने वाला सोनू शर्मा हत्या के सप्ताहभर बाद भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। आरोपित द्वारा घर के बंटवारे काे लेकर गुस्से में साेनू शर्मा ने फायरिंग कर दी थी, जिसमें छाेटे भाई बहन काे गाेली लगी थी। इसमें छाेटे भाई की माैत हाे गई थी।इलाज के दौरान रवि की मौत होने के बाद थाटीपुर थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या के प्रयास के साथ हत्या का मामला भी दर्ज किया था। पुलिस आरोपित को पकड़ने के लिए उसके ससुराल वालों पर दबाव बनाने के साथ ही हर संभावित ठिकाने पर उसे तलाश कर रही है। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित करने की तैयारी की जा रही है।

इलेक्ट्रिशियन की हत्या का संदेही पुलिस की पकड़ से दूरः पिछले सप्ताह सिंहपुर रोड पर स्थित इलेक्ट्रिशियन गजेंद्र शर्मा की चाकुओं से गोदकर हुई हत्या की गुत्थी उलझी हुई है। पुलिस का दावा है कि हत्या में एक संदेही की पहचान की गई है। जिसको पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि संदेही के पकड़ में आते ही गजेंद्र की हत्या की गुत्थी सुलझ जाएगी। पुलिस ने बताया कि संदेही पहले इसी तरीके से हुई हत्या में भी नामजद है। संदेही के घर में मां व भाई-बहन हैं। पुलिस सभी को बुलाकर पूछताछ कर चुकी है। संदेही मोबाइल का भी उपयोग नहीं करता है। इसलिए पुलिस की पकड़ में नहीं आ पा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here