घोटी में मनाई गई पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

0

नगर मुख्यालय से लगभग ६ किमी. दूर ग्राम पंचायत घोटी के बूथ नंबर २६ एवं २७ में भाजपाईयों के द्वारा बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। यह जयंती कार्यक्रम बालाघाट-सिवनी सांसद श्रीमती भारती पारधी के मुख्य आतिथ्य एवं अन्य भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रारंभ हुई। जिसमें सर्वप्रथम उपस्थितजनों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया एवं उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिये। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्रीमती भारती पारधी ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का पूरा जीवन दूसरों के लिए प्रेरणा, प्रबल राष्ट्रवाद व आम लोगों के लिए समर्पित रहा है। साथ ही उन्होने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास की बात की थी। उनके विचारों ने संगठन को मजबूती दी एवं रास्ता दिखाया है और पंडित दीनदयाल उपाध्याय हम सभी के पथ प्रदर्शक हैं एवं उनके बताये अंत्योदय के मंत्र पर मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास के आधार पर काम कर रही है इसलिए हम सभी को उनके बताये मार्ग पर चलकर अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास व पार्टी, संगठन हित में काम करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here