चंदोरी में बह रही ज्ञान की गंगा

0

नगर के वार्ड नंबर 8 चंदोरी स्थित शिव मंदिर में 1 मार्च से शिव मंदिर समिति के तत्वावधान में जारी श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में 4 मार्च को शिव पार्वती विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कथा में आयोजन से पूरे ग्राम में श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के माध्यम से ज्ञान की गंगा प्रवाहित होती जा रही है। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण सहित क्षेत्रवासी पंडाल में उपस्थित होकर कथा का श्रवण कर पुण्य धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं। जहां पर सुबह 7 से 10 बजे तक विधि विधान से पूजा अर्चना कर अभिषेक किया कर दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक व्यास आसन पर विराजित श्री वैष्णवाचार्य पंडित पुष्पेंद्र महाराज के द्वारा संगीतमय प्रवचन देकर शिव महापुराण का वाचन किया जा रहा है। जिसमे प्रतिदिन के अनुसार 4 मार्च को सुबह भगवान शिव का अभिषेक करने के उपरांत दोपहर में आचार्य श्री के मुख से संगीतमय प्रवचनों के माध्यम से शत रुद्र संहिता मैं वर्णित भगवान शिव की महिमा का बखान करते हुए उनकी कृपा की व्याख्या की गयी। जिसके बाद शाम करीब 4:30 बजे भगवान शिव माता पार्वती विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पिता महादेव की बारात निकाल कर शिव पार्वती विवाह संपन्न करवाया गया इस दौरान पंडाल में भगवान शिव का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। उक्त शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का समापन 8 मार्च को हवन पूजन और विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर अधिकार अधिक संख्या में नगर सहित क्षेत्र के लोगों से उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील शिव मंदिर समिति चंदोरी के द्वारा की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here