चंदोरी में शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ जारी

0

नगर के वार्ड नंबर 8 चंदोरी स्थित शिव मंदिर में 1 मार्च से श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शिव मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजन किया गया है। जिसमें 1 मार्च को शिवमंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा निकालकर श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का प्रारंभ किया गया जिसमें यह शोभायात्रा ग्राम के विभिन्न चौक चौराहा और गलियों का भ्रमण करते हुए वापस आयोजन स्थल पहुंची जहां पर शोभायात्रा का समापन किया गया। इस दौरान शोभायात्रा में कलश की कतार एवं जीवंत झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इसके बाद शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का प्रारंभ किया गया। जिसमे 2 मार्च को सुबह 7 से 10 बजे तक विधि विधान से पूजा अर्चना कर अभिषेक किया गया तत्पश्चात दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक व्यास आसन पर विराजित श्री वैष्णवाचार्य पंडित पुष्पेंद्र महाराज के द्वारा संगीतमय प्रवचन देकर शिव महापुराण का वाचन किया गया। जिसमे भगवान शिव की महिमा का बखान करते हुए उनकी कृपा की व्याख्या की गयी। उक्त शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का समापन 8 मार्च को हवन पूजन और विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर अधिकार अधिक संख्या में नगर सहित क्षेत्र के लोगों से उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील शिव मंदिर समिति चंदोरी के द्वारा की गई है। पदमेश से चर्चा में संतोष पारधी ने बताया कि वार्ड नं 8 ग्राम चंदोरी में शिव महापुराण कथा का आयोजन 1 से 8 मार्च तक किया गया है जिसमे 1 मार्च को भव्य कलश शोभायात्रा शिव मंदिर से निकाल कर नगर भ्रमण कर मंदिर में यात्रा का समापन किया गया जिसके बाद कथा का प्रारम्भ किया गया इसी कड़ी में 2 मार्च को सुबह 7 से 10 बजे तक भगवान शिव की पूजा कर अभिषेक किया गया तत्पश्चात दोपहर 1 से 5 बजे तक व्यास आसन से कथा का संगीतमय प्रवचन के माध्यम से वचन किया गया इस कथा का विश्राम 7 मार्च को कर 8 मार्च को हवन पूजन किया जायेगा। यह कथा का आयोजन करने का उद्देश्य है कि धर्ममय वातावरण बना रहे हर कोई धर्म से जुड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here