मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के सरकार के रिक्त पदों पर भर्ती करने के लिए सभी विभागों से जानकारी मांगी है।
रिक्त पदों की भर्ती के लिए राज्य स्तरीय संभाग स्तरीय एवं जिला स्तरीय रिक्त पदों पर भर्ती मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग या कर्मचारी चयन बोर्ड की अधिकारिता के अनुसार भर्ती करने का निर्णय लिया गया है।
निगम, मंडल, निकाय, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं के सीधे प्रस्ताव स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्हें अपने विभाग के माध्यम से प्रस्ताव करना है। इनकी नियुक्ति कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा की जाएंगी।
चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की भर्ती करने के लिए आउट सोर्स के माध्यम से यह सारी भर्तियां की जाएंगी।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पूर्व बड़े पैमाने पर रिक्त पदों पर भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जनवरी के बाद बड़े स्तर पर रिक्त पदों को भरा जाएगा।