चलती बस में महिला को हुई तेज प्रसव पीड़ा, बस में ही हुई डिलीवरी

0

हैदराबाद से लांजी की ओर आ रही बस में एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा हुई एवं ककोड़ी दुलापुर के बीच बस में ही डिलीवरी हो गई। बता दे कि रविवार 2 अक्टूबर को जब सिद्धिविनायक बस में यात्रियों को लेकर हैदराबाद से लांजी की ओर आ रही थी, बस में राजकुमार टेकाम और उसकी पत्नी मीना टेकाम निवासी नेवरवाही भी सवार थे। यह दोनों पति पत्नी हैदराबाद में मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते थे जो नवरात्रि दशहरा और दिवाली की छुट्टी होने के कारण अपने घर नेवरवाही आ रहे थे। महिला के पति राजकुमार ने बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती थी और जब लांजी की ओर आ रहे थे उसके पहले मेडिकल जांच भी की गई जिसमें वह स्वस्थ पाई गई जिसके चलते वह दोनों बस का सफर करते हुए अपने घर जा रहे थे। लेकिन रविवार को करीब 8:45 बजे ग्राम ककोड़ी और दुलापुर के बीच उसकी पत्नी को तेज प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद बस में ही उसकी डिलीवरी हो गई। इसके बाद वाहन चालक ने तत्परता दिखाते हुए बस को सीधा सिविल अस्पताल लांजी लाकर खड़ा कर दिया जहां के स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा महिला और उसके बच्चे को तुरंत भर्ती कराया। बहरहाल महिला और उसका बच्चा दोनों स्वस्थ है। नर्स पूनम नाकतोड़े ने बताया महिला को पुत्री हुई है और उसका वजन 2.7 है। वही महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी की डिलीवरी सिद्धिविनायक बस में हुई है इसलिए उसका नाम सिद्धि रखा गया है। इसके साथ ही महिला को पुत्री होने पर सिद्धि विनायक बस के मालिक संतोष अग्रवाल ने पुत्री के पिता को 1 हजार 1 रुपए की भेंट दी है।

बेटी का नाम रखा सिद्धि – राजकुमार टेकाम

पूरे मामले के संबंध में राजकुमार टेकाम ने बताया कि जब वह लांजी आ रहे थे उससे पहले उसकी पत्नी की स्वास्थ्य जांच की गई थी जिसमें वह स्वस्थ पाई गई थी जिसके बाद वह लांजी आ रहे थे लेकिन लांजी के पास ककोड़ी में उसकी पत्नी को तेज प्रवास पीड़ा हुई और उसकी डिलीवरी हो गई। राजकुमार ने बताया कि उसे बेटी हुई है और सिद्धिविनायक बस में हुई है इसलिए बेटी का नाम सिद्धि रखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here