चल-अचल संपत्ति के पंजीयन से मिला राजस्व

0

बालाघाट जिले में चल अचल संपत्ति की खरीदी-बिक्री के पंजीयन से 55 करोड़ के लक्ष्य से आगे निकलते हुए माह फरवरी 2021 के अंत तक 55 करोड़ 90 लाख रुपचये का राजस्व एकत्र किया जा चुका है। गत वर्ष इसी अवधि में 44 करोड़ 08 लाख रुपये का राजस्व एकत्र किया गया था।

वरिष्ठ उप पंजीयक  सुधीर डेहरिया ने बताया कि वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में अवकाश के दिनों में पंजीयन का कार्य किया जा रहा है।  21 मार्च को भी पंजीयन कार्यालय विधिवत कार्यरत था और संपत्तियों की खरीदी-बिक्री का पंजीयन किया गया। 

श्री डेहरिया ने बताया कि वर्ष 2019-20 में 11 हजार 864 दस्तावेजों का पंजीयन किया गया था और इससे 44 करोड़ 08 लाख रुपये का राजस्व एकत्र किया गया था।

कोरोना काल में 16 फरवरी 2020 से पंजीयन कार्यालय बंद कर दिया गया था और दस्तावेजों के पंजीयन कार्य 04 मई 2020 से पुन: प्रारंभ किया गया है। वर्ष 2020-21 में 14 हजार 68 दस्तावेजों का पंजीयन कर 55 करोड़ 90 लाख रुपये का राजस्व माह फरवरी 2021 तक एकत्र किया जा चुका है।

इस प्रकार बालाघाट जिले में दस्तावजों के पंजीयन से 55 करोड़ के राजस्व लक्ष्य को माह फरवरी में ही हासिल कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here