चाकू दिखाकर हीरो मोटोकॉर्प के संचालक से की लूट

0

लांजी नगर के बालाघाट मार्ग पर स्थित श्रीखण्डे ऑटो मोबाइलस् हीरो मोटोकॉप के संचालक अविनाश श्रीखण्डे से बीती रात्रि लगभग 8.30 बजे अज्ञात लोगो द्वारा चाकू दिखाकर लगभग 4 लाख रुपए लुटकर फरार हो गये।

घटना के संबंध में अविनाश श्रीखण्डे ने जानकारी में बताया कि वह 3 जनवरी को रात्रि लगभग 8. 30 बजे रोज की तरह शोरूम बंद करके स्कुटी की डीक्की में पैसे से भरा बैग रखकर अपने घर गुजरी चौक लांजी की ओर जा रहा था।

शोरूम से लगभग 100 मीटर दुर पहुंचा ही था कि सामने से 2 युवकों ने धारदार हथियार दिखाकर स्कूटी रोक दी। जब आस – पास मुड़कर देखा तो दोनों तरफ और लोग घेरने लगे और पीछे भी लोग खड़े नजर आये, जिनके भी हाथों में हथियार जैस कुछ नजर आ रहा था। जिसके बाद वह डर के जान बचाने के उद्देश्य से स्कुटी और स्कुटी की चाबी छोड़कर वहां से भाग गया।

फिर चोरों ने स्कुटी की डीक्की से रुपए का बैग निकालकर बंदी के रास्ते भाग गए। इस दौरान मार्ग पर आने – जाने वाले राहगीर भी नजर आये लेकिन कोई नही रूका। घटना को उनका छोटा भाई अजय श्रीखण्डे के अलावा सामने भवन निर्माण में कार्य कर रहे मजदूर भी लुट की वारदात को देखे, किन्तु लुटेरो के हाथों में धारदार हथियार देखकर किसी ने वहां जाने की हिम्मत नहीं जुटाई।

लुट में 7-8 लोग शामिल होने का अनुमान लगा जा रहा है। घटना की सुचना तत्काल ही पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली एवं टीम तैयार की देर रात तक छानबीन की जाती रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here