चार दिनों में 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई पठान:डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर KGF-2 और बाहुबली-2 को छोड़ा पीछे, सबसे तेज 200 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी

0

पठान हर दिन के साथ बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 4 दिनों में ही 200 करोड़ का पार कर लिया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के रिपोर्ट मुताबिक फिल्म ने शनिवार को 52 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस हिसाब से फिल्म की कुल कमाई 217 करोड़ हो गई है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, पठान ने KGF 2 और बाहुबली के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। KGF 2 ने 200 करोड़ का आंकड़ा 5 दिन में छूआ था, जबकि बाहुबली को इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए 6 दिन का समय लगा था। पठान ने चार दिनों में तीसरी बार 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

चार दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी
पठान ने सबसे कम समय में 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर ऐसा करने वाली पठान पहली हिंदी फिल्म है। इससे पहले सलमान खान की सुल्तान और ऋतिक रोशन की वार ने 200 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने के लिए सात दिनों का समय लिया था।

वहीं KGF 2 के हिंदी वर्जन को 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए 5 दिन का समय लगा था जबकि बाहुबली 2 को 6 दिन लगे थे।

400 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया
वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें फिल्म ने चौथे दिन भी 100 करोड़ का ओवरऑल कलेक्शन किया है। इस हिसाब से फिल्म ने 4 दिनों में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि अभी इसका ऑफिशियल डाटा आना बाकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here