बालाघाट जिले में चार नवंबर के बाद से पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। पांच नवंबर 2021 से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। पांच राज्यों में चुनाव संपन्न होने के बाद इनके दाम में वृद्धि होने की सुगबुगाहट से लाेग इनके दाम बढ़ने को लेकर आशंकित हैं। पेट्रोल पंप संचालकों की मानें तो बाजार में ऐसे कोई संकेत पेट्रोलियम कंपनी से नहीं मिल रहे हैं। लेकिन पांच राज्यों में चुनाव संपन्न होने के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की बातें सामने आ रही हैं।
आटो मोबाइलस कारोबारी हर्षित चौरडि़या बताते हैं कि पट्रोल-डीजल के दाम जरूर बढ़ेंगे। लेकिन होली के बाद बढ़ने के आसार हैं। उनका कहना है कि इंडियन आइल जो श्रीलंका को पेट्रोल की सप्लाई करता है, उसने 55 रुपये बढ़ाकर पेट्रोल दिया है। इससे संकेत मिलते हैं कि हमारे यहां भी पेट्राेल-डीजल के दाम बढ़ सकते हैं। इसकी बढ़ती कीमत को लेकर लोग सरकार पर सीधे निशाना साधेंगे, जिसके चलते सरकार भी कुछ समय लेकर वृद्धि करने का इंतजार कर रही है। पेट्राेल पंप संचालक द्रोण डोंगरे बताते हैं कि पिछले नवंबर माह से पट्रोल-डीजल के दाम स्थिर होने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। कीमत बढ़ने को लेकर आशंकित जरूर हैं, लेकिन अब लोगों को ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। स्टाक विक्रय की स्थिति सामान्य है।
—————
पेट्रोल डीजल के दाम होली के बाद बढ़ सकते हैं,लोग सरकार पर सीधे आरोप-प्रत्यारोप न लगाएं,इसलिए सरकार भी थोड़ा रुककर वृिद्ध करेगी। इस तरह की अशंका जताई जा रही है।नवंबर माह से हमारे यहां पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर है।
-डाल चंद्र चौरडि़या, पूर्व अध्यक्ष चैंबर आफ कामर्स
——————
पेट्रोल-डीजल के दाम में 12 से 15 रुपये तक वृिद्ध होने की बातें कही जा रही हैं। लेकिन पेट्रोलियम कंपनियों से अब तक इस तरह के कोई संकेत नहीं मिले हैं।पांच राज्यों में चुनाव होने के बाद इनकी कीमत बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। लोगों में इसे लेकर प्रतिक्रिया नहीं है। आम दिनों की तरह विक्रय है कोई अंतर नहीं आया है।
मोहम्मद युसुफ, मैनेजर पेट्रोल पंप बालाघाट
——————
पेट्रोल-डीजल की कीमत कभी भी बढ़ सकती है,इस डर से लोग उबर चुके हैं।पिछले दिनों तेजी से बढ़े दामों को लेकर लोग सब कुछ झेल चुके हैं। नवंबर माह से दाम स्थिर होने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। लेकिन पांच राज्यों में चुनाव के बाद कीमत बढ़ने को लेकर आशंकित जरूर हैं। फिलहाल मार्केट में स्थिति सामान्य है, विक्रय भी आम दिनों से मामूली बढ़ा है।










































