चीन में एक दिन में 31 हजार कोरोना केस मिले:ये कोरोना काल में सबसे ज्यादा, 66 लाख की आबादी वाले 8 जिलों में लॉकडाउन

0

चीन में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। गुरुवार को 31,454 नए केस मिले। कोरोना काल में ये सबसे ज्यादा है। इससे पहले सबसे ज्यादा 28, 000 मामले इसी अप्रैल में मिले थे। नेशनल हेल्थ ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक महामारी की शुरुआत के बाद से चीन के रोजाना औसत मामले रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच चुके हैं।

इस बीच मामले बढ़ने की आड़ में चीनी प्रशासन ने झेंगझाउ और उसके आसपास के 8 जिलों के 66 लाख की आबादी को लॉकडाउन लगाकर कैद कर दिया है। इस आदेश से पहले इस क्षेत्र की 2 लाख की आबादी डेढ़ महीने से लॉकडाउन में है। नया आदेश शुक्रवार से लागू हुआ।

आईफोन फैक्ट्री में प्रदर्शन
लॉकडाउन वाले क्षेत्र में आईफोन सिटी भी शामिल है, जहां एक दिन पहले आइसोलेशन नीतियों और बदतर कामकाजी हालात को लेकर बगावत हुई थी। कर्मचारियों ने विरोध-प्रदर्शन किया था। यहां पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई थी। विरोध के सुर एपल कर्मचारियों के अलावा आसपास की अन्य फैक्ट्रियों में भी उठे थे।

कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य
झेंगझाउ अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर टेस्ट कराए जाने का आदेश देकर आईफोन सिटी समेत आसपास के शहरों में विरोध को काबू करने की कोशिश की। आदेश में यह भी कहा गया है कि लोग तब तक अपना क्षेत्र नहीं छोड़ सकते जब तक कि उनके पास कोरोना निगेटिव रिपोर्ट न आ जाए और स्थानीय अधिकारियों की मंजूरी न हो। वह घर से बाहर भी नहीं निकल सकते।

चीन की GDP का 20% क्षेत्र लॉकडाउन की जद में
लॉकडाउन का चीन के कारोबार पर लगातार असर हो रहा है। एक्सपर्ट के मुताबिक, चीन की GDP में 20% योगदान देने वाला क्षेत्र इस वक्त भी लॉकडाउन या सख्त पाबंदियों से गुजर रहा है। उसके केंद्रीय बैंक भी अगले साल चीन की ग्रोथ को 4.3% से घटाकर 4% आंक रहे हैं। ग्रोथ घटने की सबसे बड़ी वजह मुख्य कारोबारी हब शंघाई में दो अप्रैल से लागू हुए दो महीने का लॉकडाउन भी है।

मांग: जीरो कोविड नीति छोड़े चीन
झिंजियांग और तिब्बत के क्षेत्रों में महीनों से तालाबंदी चल रही है। अधिकारियों ने यह मांग उठाई है कि कोरोना को काबू करने के लिए शंघाई जैसे विशाल शहर को पूरा लॉकडाउन करने से बचा जाए। कुछ जीरो कोविड नीति छोड़ने की राय भी दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here