चैपल ने विराट को संपूर्ण भारतीय बल्लेबाज बताया

0

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और भारतीय टीम के कोच रहे ग्रेग चैपल ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। चैपल ने कह कि विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ जो पारी खेली थी उसका जवाब नहीं है। यह पारी एक प्रकार से देखा जाये तो ईश्वर के गीत की तरह थी। इससे टी20 क्रिकेट को कलात्मक खेल के रूप में मान्यता मिली है। 82 रनों की इसी पारी के कारण भारतीय टीम को इस मैच में जीत मिली। चैपल ने इस अनुभवी बल्लेबाज को अपने समय का सबसे संपूर्ण भारतीय बल्लेबाज बताया। .
चैपल ने लिखा, ‘‘कोहली ने एक ऐसी पारी खेली जो ‘ईश्वर के गीत’ के करीब थी जैसी टी20 क्रिकेट में कभी नहीं खेली गई।’’ इस पूर्व कप्तान ने कहा कोहली की आक्रामक पारी बल्लेबाजी की कला को अगले स्तर तक ले गई और इसने वास्तव में टी20 क्रिकेट को कलात्मक खेल के रूप में मान्यता भी दिलायी है। प्रदान की.
क्रिकेट को चाहने वाले टेस्ट क्रिकेट को पहली वरीयता देते हैं जबकि टी20 प्रारूप में शुरू से ही आक्रामक बल्लेबाजी का लक्ष्य होता है। इममें बल्लेबाज हर गेंद पर बड़ा शॉट लगाना चाहता है। इस मैच में विराट ने पहले पाक गेंदबाजों को हताश किया और फिर उनके खिलाफ जमकर रन बनाये।
उन्होंने कहा,‘‘ यह ऐसी पारी थी जिसमें बल्लेबाजी की कला भी देखने को मिली। मैंने जितनी क्रिकेट देखी है ऐसा कोई नहीं कर पाया।’’ यह एक ऐसी पारी भी थी जिसने टी20 क्रिकेट को वैध बना दिया. कोई भी अब टी20 क्रिकेट को केवल मनोरंजन बताकर नकार नहीं सकता है। साथ ही कहा कि बल्लेबाजी की कला से समझौता किए बिना जिस तरह से कोहली ने पाक गेंदबाजों को पीटा। वैसा पहले किसी बल्लेबाज ने नहीं किया। इस प्रकार से देखा जाए तो अभी विश्व में कोई अन्य बल्लेबाज उनके करीब नहीं टिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here