चोरों ने मकान की खिड़की तोड़कर सोने चांदी के जेवरात के अलावा नगद 6 लाख 70 हजार रुपए की चोरी

0

चोरों ने बीती रात बैहर में मलाजखंड रोड पर स्थित मकान से चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए इस मकान की खिड़की की ग्रिल पल्ला तोड़कर नगद 6 लाख 70 हजार रुपए के अलावा सोने चांदी के जेवरात की चोरी कर ली। 6 जुलाई की रात यह चोरी उस समय हुई जब घर के रहवासी अपने घर के अंदर सो रहे थे।बैहर पुलिस ने योगेश कुमार पथ्यानी द्वारा की गई रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है प्राप्त जानकारी के अनुसार योगेश कुमार कि ग्राम पिपरिया में राइस मील है 6 जुलाई को रोज की तरह राकेश कुमार अपने धंधे का हिसाब करके रात्रि 2:00 बजे करीब सो गए थे जिन्होंने अपने व्यवसाय का पैसा 6,70000 रुपए बालाघाट से लेकर आए थे और अपने कमरे के सामने वाले कमरे के बाएं तरफ अलमारी में रखे थे। दाहिने तरफ की अलमारी में उन्होंने अपनी पत्नी के सोने के जेवर 10 नग अंगूठी साधना सोने की चैन एक नाक सोने की चूड़ी अलमारी में रखे हुए थे अलमारी में लाकर था 6 जून 7 जुलाई की दरमियानी रात 3:00 बजे करीब योगेश कुमार की पत्नी रानी उठी जिसने कमरे का दरवाजा हिला कर देखा तो उस कमरे के का दरवाजा अंदर से बंद था किसी अज्ञात चोर के द्वारा दरवाजे को बंद कर दिया गया था तब योगेश कुमार अपनी पत्नी के साथ कमरे से बाहर आए देखे तो उनके छोटे भाई परख का कमरा भी अंदर से बंद था जिसके बाद योगेश कुमार ने अपने मम्मी पपा चाचा चाची का आवाज देकर बुलाया और सामने के गेट से बाहर आया देखा कि जिस कमरे के अंदर से लाख लगा था उस कमरे की खिड़की की ग्रिल वह पल्ला टूटी हुई थी चोरों ने इस खिड़की से अंदर घुस घर के अंदर दोनों अलमारी में रखे नगद 670000 रुपए और सोने चांदी के जेवरात की चोरी कर ली। योगेश कुमार पथयानी द्वारा की गई रिपोर्ट पर मैहर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 457 380 भा द वि के तहत अपराध दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here