छठवे दिन भी जारी रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं की हड़ताल !

0

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओ द्वारा बढ़ाये गए अतिरिक्त 15 सौ रुपए मानदेय को दिए जाने की मांग को लेकर विगत कुछ दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जा रहा है।

बुलंद आवाज नारी शक्ति आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संगठन के नेतृत्व में की जा रही यह हड़ताल सोमवार को छठवे दिन भी जारी रही।

बुलंद आवाज नारी शक्ति आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संगठन द्वारा सोमवार को पोषण मटका के साथ नगर में रैली निकाली गई। यह विशाल रैली बसस्टैंड से होते हुए कालीपुतली चौक, अंबेडकर चौक, विश्वेश्वरैया चौक होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंची जहां उनके द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here