हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी छठ पर्व पूरे आस्था भाव के साथ मनाया गया। छठ पर्व को मानने वाले बड़ी संख्या में लोग नगर के वैनगंगा नदी में पहुंचे और पूरी पूजा पद्धति को संपन्न करते हुए डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। छठ पर्व को मानने वाले लोग पूरे परिवार के साथ डूबते सूर्य को अर्ध्य देने के लिए हर वर्ष पहुंचते हैं वही दूसरे दिन सुबह के समय उगते सूर्य को अर्ध्य देकर छठ पूजा को संपन्न किया जाता है।
आपको बताये कि हर साल कार्तिक शुक्ल की षष्ठी को छठ पर्व मनाया जाता है। मुख्य रूप से इस पर्व को बिहार झारखंड और पूर्वी उत्तरप्रदेश में मनाया जाता है। इस पर्व में 36 घंटे निर्जला व्रत रख सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है और उन्हें अर्ध्य दिया जाता है। मान्यता है छठ पूजा करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है खासकर इस व्रत को संतानों के लिए रखा जाता है। परिवार की सुख समृद्धि और संतान की खुशहाली के लिए पूजा की जाती है।
छठ पर्व के संबंध में जानकारी देते हुए श्रीमती आशा सिंह ठाकुर ने बताया कि छठ पूजा का बहुत बड़ा महत्व है इसमें 3 दिन का उपवास रहता है। पहले दिन हम लोग नहाये खाये करते हैं दूसरे दिन खरना होता है इसमें खीर का प्रसाद होता है और उसके बाद से निर्जला व्रत प्रारंभ होता है, इस पर्व में उगते सूर्य को और डूबते सूर्य को भी अर्ध्य दिया जाता है। बिहारी लोगों का यह बहुत बड़ा त्यौहार होता है परिवार की सुख समृद्धि, खुशहाली और बच्चों की संपन्नता की कामना के साथ इस पर्व को मनाया जाता है। अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पारण होने के बाद जलपान ग्रहण किया जाता है।
बाईट – आशा सिंह ठाकुर
ज्ञात हो की हर वर्ष छठ पूजा के अवसर पर लोग यहां वैनगंगा नदी में पूजा करने के लिए आते हैं लेकिन रास्ता वैनगंगा नदी में पहुंचने का बहुत ही जर्जर होने के कारण लोगों को परेशान होना पड़ता है खासकर महिलाओं और बच्चों को बहुत तकलीफ होती है। इस वर्ष यह समस्या न हो इसलिए ग्राम पंचायत गर्रा के सरपंच वैभव बिसेन द्वारा वैनगंगा नदी तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में मार्ग को ठीक किया गया, वही उनके द्वारा वैनगंगा नदी में पहुंचकर छठ पूजा कर रहे लोगों के साथ मुलाकात कर आगामी छठ पूजा तक अच्छी व्यवस्थाये बनाए जाने का भरोसा दिलाया गया।










































