किरनापुर थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम खपराझरी में डीटीएच का सिग्नल मिलाने के लिए छत पर चढ़ी महिला छतरी के एल एम बी में करंट लगने से नीचे गिरकर घायल हुई। घायल महिला श्रीमती दुर्गाबाई पति अशोक परते 24 वर्ष को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गाबाई अपने परिवार के साथ खेती किसानी के अलावा घरेलू काम करती है। जिनके घर में रखी टीवी में डीटीएच लगा हुआ है 17 सितंबर को 3:30 बजे करीब दुर्गाबाई छत के ऊपर चढ़कर डीटीएच की छतरी से सिग्नल मिला रही थी। इसी दौरान उसने छतरी में लगे एल एम बी उंगली डाल दी। जिससे विद्युत करंट लगने से दुर्गाबाई छत से पोर्च के निचे गिर गई। सिर में चोट लगने से घायल इस महिला को गांव के ही डॉक्टर से इलाज करवाया गया ।जिसके बाद उसे परिवार वालों ने जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किये।