छात्रा का पीछा कर परेशान करने का मामला

0

कोतवाली पुलिस ने एक छात्रा को मारपीट कर आए दिन उसका पीछा कर परेशान करने वाले एक युवक अंकित मंडलेकर 23 वर्ष ग्राम तिरोड़ी निवासी के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कि है।

बताया गया है कि छात्रा भरवेली थाना क्षेत्र की रहने वाली है जो हाल ही में बूढ़ी में रहती है। अंकित मंडलेकर इस छात्रा का कक्षा नवी से 11वीं तक सहपाठी रहे है। अंकित इस छात्रा को जबरदस्ती बात करने के लिए परेशान करने लगा था।

कोतवाली पुलिस ने इस छात्रा द्वारा की गई रिपोर्ट पर अंकित मंडलेकर के विरुद्ध धारा 323 354डी 506 भादवी के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here