तिरोड़ी थाने की महकेपार पुलिस चौकी क्षेत्र में आने वाले ग्राम देवरी में जंगली सूअर के हमले में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। जंगली सूअर के हमले में अधिक चोट लगने से घायल व्यक्ति उदेलाल पिता मंगू लाल राहंगडाले 55 वर्ष ग्राम देवरी निवासी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उदेलाल राहंगडाले अपने परिवार के साथ खेती किसानी करता है। 23 मार्च को सुबह 7:30 बजे करीब उदेलाल अपने घर के पीछे बड़ी तरफ गया था। तभी पड़ोस में ही रहने वाली महिला श्यामकला ठाकरे उसे समय अपने घर के पीछे बाड़ी में थी। उस पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। इसके बाद जंगली सूअर उदेलाल की बाड़ी में आया और उदेलाल पर हमला कर दिया। जंगली सूअर द्वारा उदेलाल पर हमला करते हुए पड़ोसी सुरेश ठाकरे जंगली सूअर को भगाने के लिए दौड़ा तभी जंगली सूअर ने इस व्यक्ति को भी हमला करके घायल कर दिया और वहा से भाग रहा था तभी रोड पर एक राहगीर को भी जंगली सूअर ने हमला कर उसे घायल कर दिया। जंगली सूअर के हमले में घायल एक महिला सहित तीन लोगों को कटंगी के अस्पताल में लाया गया था जहां से जंगली सुअर के हमले में अधिक चोट लगने से घायल उदेलाल को जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया है। अन्य को मामूली चोट आई जिनका इलाज कटंगी के अस्पताल में किया गया।