बालाघाट/
हट्टा थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम पिपरझरी में जंगली सूअर के हमले में एक कृषक घायल हो गया घर कृषक राहुल पिता सहसराम राऊत 30 वर्ष को जिला अस्पताल बालाघाट भर्ती किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल राऊत अपने परिवार के साथ खेती किसानी करते हैं। 2 फरवरी को राहुल परिवार के साथ अपने खेत रबी की धान की रोपाई करने के लिए खेत गए थे। दोपहर में राहुल अपने खेत की पार में खड़ा था तभी जंगली सूअर ने उस पर हमला कर दिए। जंगली सूअर ने राहुल के हाथ की हथेली को चिर दिए। वहीं उन्हें अंदरूनी चोटे आई। शाम हो जाने के कारण राहुल इलाज करवाने जिला अस्पताल नहीं पहुंचे। और गांव के ही डॉक्टर से इलाज करवाये। 3 फरवरी को राहुल अपने परिवार के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। राहुल को जिला अस्पताल में भर्ती लिया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।








































