जंगली सूअर ने बर्बाद कर दी कई किसानो की फसल

0

ग्राम पंचायत रेंगाटोला में जंगली सुअरो के उत्पात की वजह से किसानो की फसल पर काफी नुकसान हुआ है। किसानो का साफ तौर पर कहना है कि हमारी रेंगाटोला पंचायत भांडी पिपरिया से लगी हुई है। यह ग्राम जंगल से परिपूर्ण है। जिसकी वजह से इन ग्रामो मे जंगली प्राणियो का आना जाना लगा रहता है। यह जंगली प्राणी खेत से होकर गुजरते है वही खेत भी चर लेते है। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। खासकर हमारी धान की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान पहुॅचाया है तो वे जंगली सूअर है। जिसकी हमारे द्वारा पंचायत को भी सूचना दी गई है। पंचायत ने भी अपने स्तर पर वन विभाग को सूचना दी है। मगर हमारी परेशानी कम नही हो रही है। आगामी समय मे रबी की फसल की सीजन है। फिर एक बार पानी की तलाश मे यही जंगली सूअर या हिरण हमारे खेतो को बर्बाद करेंगे।
जंगली सूअर करते है हमेशा नुकसान – केशव खड़से
इस संबंध में केशव खड़से ने पद्मेश को बताया कि हमे किसी बात का डर नही है। मगर जंगली सूअर हमारी खेती को कई बार नुकसान करती है। जिसकी सूचना हमारे द्वारा वन विभाग को दे दी गई। हमारे ग्राम से ही लगा भांडी पिपरिया है जो वन ग्राम है। जिसकी वजह से जंगली जानवर आते जाते रहते है। सिर्फ वो हमारी फसल को ही खराब करते है। जिससे हमे आर्थिक नुकसान होता है।
भांडी पिपरिया से लगा होने के कारण आ जाते है जंगली सूअर – किशोर मशराम
इसी तरह ग्रामीण किशोर मसराम ने पद्मेश को बताया कि जंगली सूअर वैसा कोई नुकसान नही करते है। मगर हमारा ग्राम भांडी पिपरिया से लगा हुआ है। जिसकी वजह से जंगली जानवर आते जाते रहते है। जो सीधे हमारे खेत से होकर निकलते है। ऐसे में यह धान को नुकसान पहुॅचाते है। फिलहाल धान कट चुकी है। मगर फिर भी हम लोग जंगली सूअरो के आंतक से हमेशा से खरीफ की फसल के दौरान नुकसानी उठाते है। इस संबंध मे जब दूरभाष पर ग्राम सरपंच प्रतिनिधि शुभम बिसेन से चर्चा करनी चाही तो उनसे संपर्क स्थापित नही हो पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here