जगंली सूअर के हमले से कविता घायल सिविल अस्पताल में उपचार जारी

0

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। वारासिवनी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत झालीवाड़ा के मिर्ची टोला निवासी ३२ वर्षीय महिला जंगली सूअर के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना उस समय हुई जब कविता बोपचे खेत में कार्य करने के लिए गई हुई थी। घटना के बाद महिला को सिविल अस्पताल में लाकर भर्ती किया गया जहां उसका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में रबी का मौसम चल रहा है जिसमें किसानों का खेती कार्य लगा हुआ है। किसानो का खेतों में आना जाना लगा हैं कविता पति संतोष बोपचे ३२ वर्ष झालीवाड़ा के मिर्ची टोला निवासी अपने परिवार के साथ खेत में सरसों की फ सल कटाई करने के लिए गई हुई थी। जहां पर वह सुबह ८ बजे गई तभी अचानक खेत में छिपे हुए जंगली सूअर के द्वारा उस पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया गया। यह देख परिजनों के द्वारा तत्काल जंगली सूअर को खदेडक़र घायल महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसका उपचार जारी है। सरोवर देशमुख ने बताया कि ग्राम में बहुत ज्यादा जंगली सूअर की संख्या हो गई है। लोगों को खेती बाड़ी में जाने के लिए अब डर लगने लगा है। कोई व्यक्ति अकेले जाने के लिए नहीं देखा है खासकर महिलाएं ,पुरुष सदस्य के साथ ही खेतों में जाती है। इस प्रकार जंगली सूअर की उपस्थिति से भय का माहौल बना हुआ है लोग डरे हुए हैं वन विभाग कुछ कर नहीं रहा है। इसके पहले भी लोग घायल हो चुके हैं एक बार जंगली सूअर को मारकर खदेडऩे का कार्य किया गया था। जिसमें ग्राम के लोगों पर वन विभाग के द्वारा प्रकरण बना दिया गया ऐसे में हम असमर्थ हो रहे हैं। विभाग को जंगली सूअर को खदेडऩे के लिए ग्रामीणों को कुछ छूट दी जानी चाहिए ताकि इस प्रकार से गांव के लोगों को दुर्घटनाग्रस्त और परेशान ना होना पड़े। यदि ऐसा ही रहा तो किसान अपनी खेती किस प्रकार करेंगे इस पर गंभीरता से प्रशासन को विचार करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here