जनपद अध्यक्ष माया उइके ने ली परेड की सलामी

0

लोक सांस्कृतिक लोकरंगों के साथ   नगर मे गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम वीरांगना रानी अवंती बाई स्टेडियम में अपने तय समय के साथ प्रारंभ हुआ। गणतंत्र की ७४ वीं वर्षगांठ पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माया उइके ने जहां ध्वजा रोहण किया वहीं उन्होने परेड की सलामी ली और लोक संस्कृति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आनंद अपने जनपद पंचायत सदस्यों सहित नगर और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ लिया। अध्यक्ष श्रीमती उइके ने मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का राज्य के नाम संदेश का वाचन किया। उनके साथ मंच पर क्षेत्रीय विधायक प्रदीप जायसवाल पूर्व विधायक डॉ योगेन्द्र निर्मल पूर्व विधायक ओमकार सिंह बिसेन जनपद उपाध्यक्ष पुष्पा अमूले नगर पालिका अध्यक्ष सरिता दांदरे उपाध्यक्ष प्रीति शिव पूर्व जनपद अध्यक्ष चिंतामन नगपुरे उमाशंकर धार्मिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हीरालाल ताम्रकार सहित नपा पार्षद जनपद पंचायत के सदस्य गणमान्य नागरिक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व केसी बोपचे तहसीलदार राजेन्द्र तेकाम जनपद पंचायत सीईओ ने उपस्थिति दर्ज करवाई। मुख्य कार्यक्रम मे विभिन्न स्कूली छात्र छात्राओं ने भाग लेते हुये पीटी, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लिया। लगभग साढ़े तीन घंटे चले इस कार्यक्रम का नगर के लोगों ने आनंद उठाया।

वीरांगना रानी अवंती बाई स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में आयोजित विभिन्न प्रतिभागियों को उपस्थित अतिथियों के हंसते शील्ड व प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। जिसमें पीटी में प्रथम स्थान जवाहर नवोदय विद्यालय वारासिवनी द्वितीय स्थान सीएम राइस टिहलीबाई शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वारासिवनी ने प्राप्त किया। इसी प्रकार सामूहिक नृत्य में प्रथम स्थान एकेडमिक हाई पब्लिक स्कूल वारासिवनी द्वितीय स्थान कमला नेहरू शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने प्राप्त किया। वहीं झांकी में प्रथम स्थान जवाहर नवोदय विद्यालय वारासिवनी द्वितीय स्थान नगर पालिका परिषद वारासिवनी ने प्राप्त किया साथ ही बेस्ट टार्न आउट जूनियर डिवीजन जवाहर नवोदय विद्यालय के आजम अंसारी सीएम राइज स्कूल के कंचन बारेकर को दिया गया था।इनके साथ मे परेड कमांडर पायलट व विभिन्न विभाग व संस्था में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड वेट कर सम्मानित किया गया।

नगर पालिका मे अध्यक्ष श्रीमती दांदरे के हस्ते हुआ ध्वजारोहण

नगर के प्रथम निकाय नगर पालिका मे गणतंत्र दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम ध्वजारोहण हुआ। यहां पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दांदरे के हस्ते पालिका मे ध्वज फहराया गया। जिसके बाद सामूहिक राष्ट्रीय गीत का गायन कर तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। इस अवसर पर नगर पालिका पार्षद अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

गोलीबारी चौक मे दी गई सशस्त्र सलामी

इसके अलावा गोलीबारी चौक मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के तत्वावधान में संगठन के सदस्य अतेंद्र जैन के हस्ते ध्वजारोहण किया गया। यहां पर प्रतिवर्षानुसार वारासिवनी पुलिस की एक चार की गार्ड ने अपनी परंपरा का निर्वहन करते हुये सशस्त्र सलामी दी। जिसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान किया गया। गौरतलब है कि यहां पर २००१ से यह सिलसिला चल रहा है।

एसडीओपी कार्यालय मे फहरा तिरंगा

स्थानीय एसडीओपी कार्यालय मे अरविंद श्रीवास्तव ने ध्वज फहराया। जहां पर वारासिवनी थाना के बल ने भाग लिया। ध्वज को सशस्त्र सलामी देने के साथ ही राष्ट्रगान हुआ।

विधायक कार्यालय में भैयालाल हलमारे ने किया ध्वजारोहण

विधायक जनसंपर्क कार्यालय में गणतंत्र दिवस की वर्षगांठ पर सुबह 8 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां महात्मा गांधी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सहित अन्य महापुरुषों के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात विधायक प्रदीप जायसवाल के नेतृत्व में परमात्मा एक सेवक मंडल के वरिष्ठ सेवक भैयालाल हलमारे के हस्ते ध्वजारोहण का कार्य संपन्न हुआ। इस दौरान राष्ट्रगान के पश्चात विधायक प्रदीप जायसवाल के द्वारा क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालकर विस्तार पूर्वक बताया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

दीनदयाल चौक पर भाजपाईयों ने किया ध्वजारोहण

नगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर भाजपाइयों के द्वारा ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस की वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिसमें सर्वप्रथम भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। जिसके बाद पूर्व विधायक डॉक्टर योगेंद्र निर्मल के अध्यक्षता में सोहनलाल बाफना के हस्ते ध्वजारोहण कर सामूहिक राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा भाजयुमो पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे।

नेहरू चौक पर मजदूरों ने किया ध्वजारोहण

नगर के पंडित जवाहरलाल नेहरू चौक पर मजदूरों के द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस की वर्षगांठ मनाई गई। जिसमें मजदूर सूरज चचाने के हंसते ध्वजारोहण कर सामूहिक राष्ट्रगान का गायन किया गया। तत्पश्चात समस्त मजदूर शहीद चौक पहुंचे जहां पर उनके द्वारा शहीदों को नमन किया गया।

प्रभात फेरी मे चर्चा मे रही कमला नेहरू की रैली

इस अवसर पर नगर मे विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं ने प्रभात फेरी निकाली जो नगर का भ्रमण करते हुये गोली बारी चौक, होते हुये गांधी चौक पर पहुंची इसके पश्चात मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर रैली का समापन हुआ। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी स्कूलों के शत प्रतिशत छात्र छात्राओं ने रैली निकालकर नगर का भ्रमण किया मगर संख्या के आधार पर शासकीय कमला नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की रैली नगर मे खासी चर्चा का विषय रही। लंबी रैली का नगर के सभी लोगों ने जगह जगह स्वागत किया वहीं रास्ते मे पडऩे वाले कार्यक्रम स्थलों पर रैली ने बकायदा राष्ट्रगान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here