जनपद में जनपद सदस्यों ने की तालाबंदी

0

वारासिवनी जनपद पंचायत अंर्तगत आने वाले सभी २२ जनपद सदस्यों ने ब्लॉक जनपद सदस्य संघ के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर जनपद पंचायत कार्यालय में तालाबंदी की और प्रदेश सरकार से उनके अधिकार प्रदान करने की मांग की। इस दौरान समस्त जनपद पंचायत सदस्य के साथ जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भी उपस्थित रही। सभी २२ जनपद सदस्यों ने एक सुर में कहा की हम अपना अधिकारी मांग रहे है। वर्ष १९९३ में पंचायती राज्य अधिनियम के अंर्तगत जो अधिकारी प्राप्त हुये है हम उनके मुताबिक कार्य करना चाहते है। जिसमें किसी का भी हस्तक्षेप न हो। क्योंकि हम जनता के द्वारा चुने हुये जनप्रतिनिधि है। जनता के सामने जब जाओं तो जबाब हमे देना पड़ता है।

सांकेतिक रूप से किया गया धरना प्रदर्शन – माया उईके

पद्मेश से चर्चा करते हुये जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माया उईके ने बताया की फिलहाल हमें १५ सौ रूपये का वेतन भुगतान हो रहा है। जिसे हम कई वर्षो से सरकार से इसे १५ हजार रूपये करने की मांग कर रही है। वही हमे जो अधिकार थे उसे भी इस सरकार ने छीन लिये है। जिसे हमे पुन: वापस किये जाने की मांग कर रहे है। आज हमारे द्वारा जनपद के प्रमुख गेट में तालाबंदी की गई है। इस दौरान हमारे द्वारा कोई ज्ञापन इसलिये नही सौंपा जा रहा है की हमने अपनी ६ सूत्रीय मांगों को ज्ञापन पूर्व समय ही शासन प्रशासन को सौंपा जा चुका है। हमारा यह धरना प्रदर्शन सांकेतिक रूप से किया गया है। हम नही चाहते की किसी को भी आंदोलन से कोई परेशानी हो।

ग्राम विकास की राशी बढ़ाई जाये – पुष्पा अमूले

वही जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा अमूले ने पद्मेश को बताया की वर्तमान समय में जो कच्चा व पक्का निर्माण कार्य चल रहा है। वो बेहद कम राशि में हो रहा है जिसकी वजह से कार्य करवाने में सभी जनपद सदस्यों को दिक्कत हो रही है। हम लोगों को प्रतिवर्ष विकास कार्य के नाम पर ५ लाख रूपये मिलते है। सभी जनपद सदस्य ४ से ५ पंचायतों का प्रतिनिधित्व करते है ऐसे में यह राशि को बढ़ाया जाना अति आवश्यक हो गया है। हमने जरूर जनपद के मुख्य द्वार पर तालाबंदी की है मगर हमने किसी भी हितग्राही जो जनपद संबंधी कार्य से आया है उसे किसी प्रकार की तकलीफ नही होने दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here