जनपद में प्रशासन समिति की बैठक हुई आयोजित

0

जनपद पंचायत के सभाकक्ष में शुक्रवार को प्रशासन समिति की बैठक संपन्न हुई। यह बैठक जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती देवीलता ग्वालवंशी, उपाध्यक्ष किशोर पालीवाल, तहसीलदार रामबाबू देवांगन, खण्ड पंचायत अधिकारी एमएल उइके, एपीओं रूपेश इवने की उपस्थिति में प्रारंभ हुई। बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों के द्वारा अपने-अपने विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी उपस्थित जनपद सदस्यों को दी साथ जनपद सदस्यों ने भी अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया। बैठक में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत पंचायत स्तर से शासन की योजनाओं का सभी को लाभ मिल रहा है या नही उसके लिए शिविर आयोजित किये गये थे जिसके कार्यों की समीक्षा की गई साथ ही पंचायत स्तर पर कौन-कौन से कार्य किये जा रहे है उसकी जानकारी से अवगत भी करवाया गया और विभागीय अधिकारी व जनपद सदस्यों को समन्वय बनाकर ग्रामीणजनों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलवाने की बात कही गई। चर्चा में जनपद उपाध्यक्ष किशोर पालीवाल ने बताया कि नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व जनपद सदस्यों के साथ प्रशासन समिति की पहली बैठक आयोजित की गई है और इस बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों से परिचय करने के साथ ही कौन-कौन से विभाग से कौन-कौन सी योजनाएं संचालित हो रही है उसकी जानकारी जनपद सदस्यों को अधिकारियों ने दिये है ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलवा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here