जबलपुरः मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी घमासान हो गया। इसमें एक महिला की मौत हो गई। वहीं, आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर घायल हो गए। घटना जिले के पाटन थानान्तर्गत ग्राम मढ़ पिपरिया में हुई। आपसी रंजिश के कारण एक परिवार के लोगों ने शिकायत लेकर पहुंचे दूसरे परिवार के व्यक्तियों पर लाठी से हमला बोल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसडीओपी पाटन लोकेश डाबर ने घटना के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि खूनी संघर्ष की घटना मढ़ पिपरिया गांव में हुई है। पाटन के अनुसार दुर्गेश लोधी की गांव के ही रहने वाले दशरथ लोधी के परिवार से पुराना विवाद चल रहा था। हालांकि सामाजिक बैठक में लगभग आठ पूर्व दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया था। लेकिन एक छोटी सी घटना से आग फिर सुलग गई।
पुरानी रंजिश खूनी संघर्ष में बदली
दरअसल गौरी गांव में आयोजित फलदान समारोह में मढ़ पिपरिया गांव के दुर्गेश और दशरथ पहुंचे थे। फलदान कार्यक्रम में दशरथ का धक्का लगने कारण दोनों में विवाद हो गया था। वहां से गांव वापस लौटने पर दुर्गेश शिकायत करने के लिए दशरथ के घर गया था। इस दौरान विवाद बढ़ता देख दुर्गेश के परिजन की महिला सदस्य प्रीति बाई, भारत सिंह, जीवन सिंह सहित अन्य लोग पहुंचे गये थे।