जमीन को लेकर विवाद, हमले में एक युवक की हत्‍या, दो घायल

0

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह मामला जिले के थांदला इलाके के परवलिया का है। यहां जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इसमें एक युवक की जान चली गई। दो अन्‍य लोग घायल हो गए।

एंबुलेंस के इंंतजार में घायल मौके पर ही कराहते रहे

प्रत्‍यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार विवाद के बाद एंबुलेंस के इंंतजार में घायल मौके पर ही कराहते रहे। शव भी काफी देर तक पड़ा रहा। विवाद और हमले के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार घायलों को उपचार के लिए अस्‍पताल भेजा गया है। घटना आज सुबह की बताई गई है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। विस्‍तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here