अक्टूबर का महीना खत्म होते ही मौसम में बड़ा बदलाव हो रहा है। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में जल्द ही तापमान में गिरावट हो सकती है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जम्मू कश्मीर में कई जिलों में भारी बर्फबारी के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है।
दिल्ली की हवा खराब, बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व NCR की हवा बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है। साथ ही सोमवार सुबह हवा में ठंडक में महसूस की गई। मौसम विभाग ने कहा कि सोमवार को दिल्ली में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा। आज अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम 17 डिग्री रह सकता है।