मध्यप्रदेश शासन ग्रामीण पंचायत एवं विकास विभाग द्वारा प्रदेश जर्जर हो चुके पंचायत भवन या फिर पंचायत भवन विहीन पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण कार्य किया जाएगा इसी के तहत बालाघाट जिले में भी आगामी दिनों में पंचायत भवन के निर्माण कार्य किए जाएंगे।
बालाघाट जनपद पंचायत के सीईओ गायत्री कुमार सारथी ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन के आदेश अनुसार ऐसी पंचायत जिनके भवन जर्जर हो चुके हैं या फिर भवन नहीं है वहां पर 15वें वित्त की राशि और मनरेगा की राशि से पंचायत भवन का निर्माण किया जाना है। बालाघाट जनपद में भरवेली और नाहरवानी पंचायत भवन का निर्माण कार्य इस योजना के तहत किया जाएगा।










































