जर्मनी के होटल में फटा दुनिया का सबसे बड़ा एक्वेरियम:लाखों लीटर पानी बहने से सुनामी जैसे हालात, हजारों मछलियां मरी

0

जर्मनी की राजधानी बर्लिन के रैडिसन ब्लू होटल का एक मशहूर एक्वेरियम शु्क्रवार को टूट गया। यह घटना सुबह के 5 बजकर 45 मिनट पर हुई। एक्वेरियम इतना बड़ा था कि इसके टूटने के बाद पूरे होटल और सड़क पर लाखों लीटर पानी की बाढ़ आ गई। घटना की जानकारी मिलते ही एमेर्जेंसी सर्विसेज के 100 लोगों की टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक बर्लिन के मिट्टे जिले में एक्वाडोम नाम का यह एक्वेरियम फटने से 264,172 गैलन पानी चारों और फैल गया। अधिकारियों ने बताया कि इस एक्वेरियम में 1500 मछलियां थी जो होटल की लॉबी में फैल गई।

घटना में दो लोग भी हुए घायल
एक्वाडोम एक्वेरियम की ऊंचाई 15.85 मीटर थी। इसे दुनिया के सबसे बड़े बेलनाकार मछलीघर के तौर पर जाना जाता था। एक्वेरियम के टूटने से गिरे कांच से दो लोग घायल भी हुए हैं। बर्लिन पुलिस ने कहा कि यह बहुत बड़ा नुकसान है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह भी ली जाएगी। इस घटना के बाद ज्यादातर लोगों को होटल से बाहर निकाल लिया गया है।

भुकंप जैसा महसूस हुआ
होटल में मौजूद एक गेस्ट ने रॉयटर्स से बात करते हुए बताया कि जैसे ही एक्वेरियम फटा तो लगा कि जैसे वहां भूकंप आ गया हो। होटल का मैनेजमेंट देखने वाले शख्स ने बताया कि 1500 मछलियां मौके पर ही मर गई। जबकि एक्वेरियम के छोटे टैंकों में रखी गई मछलियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। बर्लिन के मेयर फ्रांजिस्का जिफे ने बताया कि अच्छी बात यह रही कि एक्वेरियम तड़के सुबह के समय फटा जिस वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था। उन्होंने बताया कि अगर यह घटना किसी और समय होती तो काफी सारे लोगों की जान जा सकती थी। जिस वक्त यह घटना हुई उस समय होटल में करीब 350 गेस्ट मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here