जल्द सात फेरे लेंगे कियारा-सिद्धार्थ!:दोस्त ने किया दावा, कहा- इस दिल्ली के लड़के की शादी होने वाली है

0

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। इस बीच सिद्धार्थ का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद उनकी शादी की चर्चा फिर से होने लगी है। दरअसल सिद्धार्थ हाल ही में अपनी दोस्त आरती खेत्रीपाल के भाई की शादी में शामिल हुए थे। इस दौरान उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद साफ हो गया है कि वो जल्द शादी करने वाले हैं।

शादी की बात सुन सिद्धार्थ शरमा गए

आरती खेत्रीपाल द्वारा शेयर किए गए वीडियो में सिद्धार्थ स्टेज पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान वो कहते हैं कि दिल्ली की शादियों की बात ही अलग होती है। इस बीच उनके बगल में खड़ा शख्स कहता है कि दिल्ली का लड़का जो दुनिया में सबसे ज्यादा हॉट है, उसकी भी शादी होने वाली है। ये बात सुनकर सिद्धार्थ शरमा जाते हैं और स्टेज के पीछे चले जाते हैं।

2023 में हो सकती है कियारा-सिद्धार्थ की शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2023 में सिद्धार्थ और कियारा साथ फेरे ले सकते हैं।​​​​​​ दोनों ने अपनी शादी के लिए शाही पैलेस चुना है। इतना ही नहीं कपल की शादी में टाइट सिक्योरिटी के इंतजाम भी किए गए हैं, प्री-वेडिंग से लेकर शादी तक सभी फंक्शन पैलेस के अंदर रखे जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान के आलीशान जैसलमेर पैलेस होटल में कपल की शादी के फंक्शन होंगे। हालांकि, अभी तक दोनों की शादी को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

कियारा-सिद्धार्थ की शादी की गेस्ट लिस्ट हुई लीक

सिद्धार्थ-कियारा की शादी की गेस्ट लिस्ट कुछ दिनों पहले लीक हो गई थी। इसमें अब तक जिन नामों को कंफर्म किया गया है, वो करण जौहर और अश्विनी यार्डी का है। ये दोनों सिद्धार्थ और कियारा के बहुत करीब हैं। वहीं विक्की कौशल, कटरीना कैफ, वरुण धवन, जैकी भगनानी और उनकी गर्लफ्रेंड रकुल प्रीत सिंह को भी इनवाइट किए जाने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here