बिरसा थाना क्षेत्र के ग्राम नाकाटोला भूतना में इसी ग्राम की महिला संगीता मरकाम 24 वर्ष ने जहरीली वस्तु का सेवन कर ली। जिसकी उसके ही घर में मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 दिसंबर की रात्रि 12 बजे संगीता की अचानक तबीयत खराब होगई थी।जिसे इलाज हेतु अस्पताल ले जाने परिवार के लोग वाहन की व्यवस्था कर रहे थे। किंतु कुछ देर बाद ही संगीता की मौत हो गई। संगीता ने किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर ली थी।