जहरीले सांप के काटने से 14 वर्षीय लड़की बेहोश

0

बिरसा थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम पंडरी पथरा में इसी गांव की एक 14 वर्ष की लड़की रिद्धिमा पिता बसंत मिंज जहरीले सांप के काटने से बेहोश हो गई। जिसे जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है। जिसकी हालत चिंताजनक बताई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बसंत मिंज ग्राम पंडरी पथरा निवासी खेती किसानी का काम करते हैं ।।6 जून को सुबह 8:00 बजे बसंत मिंज की बेटी रिद्धिमा घर की साफ सफाई कर रही थी और घर का कचरा उठाकर बाहर घर के पास फेंकने गई थी। तभी कचरा फेंकते समय रिद्धिमा के बाए पैर की अंगुली में किसी जहरीले सांप ने काट दिया। सांप के काटने के बाद रिद्धिमा तुरंत घर आई और अपने परिवार वालों को बताई। सांप के काटने से रिद्धिमा अचित हो गई थी जिसे उसके परिवार वालों ने बिरसा की अस्पताल में भर्ती किए थे। जहां से उपचार के बाद रिद्धिमा को जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया है। रिद्धिमा की हालत चिंताजनक बताई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here