जानिए अनंत महाराज के बारे में, जो बनेंगे पं. बंगाल से भाजपा के पहले राज्यसभा सदस्य

0

भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राज्यसभा के आगामी चुनाव के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया। बाबूभाई जेसंगभाई देसाई और केसरीदेवसिंह जाला गुजरात से प्रत्याशी बनाए गए हैं जबकि पश्चिम बंगाल से अनंत महाराज उम्मीदवार घोषित किया गया है।चुनाव आयोग के मुताबिक, 10 राज्यसभा सीटों के लिए 24 जुलाई को चुनाव होंगे। नामांकन की अंतिम तिथि 13 जुलाई है। 17 जुलाई तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। 24 जुलाई को ही मतगणना की जाएगी।

अनंत राय महाराज पश्चिम बंगाल से अलग होकर एक अलग राज्य ‘ग्रेटर कूच बिहार’ की मांग कर रहे हैं। कुछ दिन पहले गृह मंत्री अमित शाह ने असम में ग्रेटर कूचबिहार पीपुल्स एसोसिएशन के नेता से मुलाकात की थी। पूर्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूचबिहार जनसभा के दौरान भी अनंत महाराज वहां मौजूद थे।भाजपा के इतिहास में पहली बार बंगाल विधानसभा से कोई राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होगा। 1952 में आचार्य देब प्रसाद घोष बंगाल से राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। वह जन संघ के टिकट पर निर्वाचित हुए थे। उनके बाद पहली बार बंगाल से राज्यसभा में भाजपा अपना प्रतिनिधि भेजने जा रही है। भाजपा विधायकों की संख्या इतनी है कि अनंत महाराज की निर्विरोध जीत तय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here