डिजिटल डेस्क। अपनी कड़ी मेहनत वाले वर्क-कल्चर के लिए पहचाने जाने वाले जापान में करियर को लेकर परेशान युवाओं के लिए ‘तेनशोकू सोदान बार’ एक वरदान साबित हो रहा है। इस बार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां आने वाले लोगों को न तो ड्रिंक्स के पैसे देने पड़ते हैं और न ही करियर काउंसलिंग के। इसका उद्देश्य कर्मचारियों को एक ऐसा सुरक्षित मंच देना है जहां वे अपनी नौकरी की थकान, वर्क-प्रेशर और करियर से जुड़ी चिंताओं पर बिना किसी हिचकिचाहट के बात कर सकें।
दुनियाभर का ध्यान खींच रहा बार
यहां केवल ड्रिंक्स नहीं परोसी जातीं, बल्कि अनुभवी करियर एक्सपर्ट्स भी मौजूद रहते हैं। ये एक्सपर्ट्स लोगों की समस्याओं को गहराई से सुनते हैं और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए पेशेवर सलाह देते हैं। जापान जैसे देश में, जहां काम को ही जीवन मान लिया जाता है, यह बार लोगों को मानसिक सुकून और अपनी खुशी को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित कर रहा है।










































