जिया खान से सुशांत सिंह राजपूत तक, जब कम उम्र में इन सितारों ने अपने हाथों ही ले ली अपनी जान

0

‘गजनी’,’निशब्द’ और ‘हाउसफुल’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस जिया खान ने 3 जून 2013 में अपने जुहू स्थित घर पर में आत्महत्या की थी। आज उनकी 8वीं डेथ एनिवर्सरी है। उनके घर से कुछ नोट भी मिले थे जिसमें उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड आदित्य पंचोली द्वारा धोखा देने और उनका लापरवाही से अबॉर्शन करने की बात लिखी थी। इसके बाद आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सूरज को तकरीबन एक महीने की जेल हो गई थी फिर उन्हें जमानत मिल गई थी।

जिया से पहले और भी कई सेलेब्स हैं जिन्होंने आत्महत्या कर कम उम्र में अपना जीवन समाप्त कर लिया। एक नजर डालते हैं कुछ ऐसे ही सेलेब्स पर…

सुशांत सिंह राजपूत

‘ड्राइव’, छिछोरे’ और ‘केदारनाथ’ जैसी बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रह चुके सुशांत सिंह राजपूत का निधन महज 34 साल की उम्र में हो गया। एक्टर ने 14 जून,2020 को अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत की मौत ने पूरी इंडस्ट्री को एक जोरदार धक्का लगा। जांच में उनके ड्रग लेने की बात भी सामने आई थी जिसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती समेत कई सेलेब्स को ड्रग लेने पर हिरासत में लिया गया था।

दिव्या भारती

दिव्या की मौत काफी संदेहास्पद थी। पति साजिद नाडियाडवाला के मुताबिक, दिव्या ने मुंबई में पांचवे फ्लोर पर स्थित अपार्टमेंट से छलांग लगा ली थी। ये घटना 5 अप्रैल 1993 को हुई थी और तब दिव्या केवल 19 साल की थीं। इतनी उम्र में दिव्या ने 14 फिल्मों में काम भी कर लिया था।

प्रत्यूषा बनर्जी​​​​​​​

बालिका वधू फेम टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी ने 1 अप्रैल 2016 को आत्महत्या कर ली थी। 24 साल की प्रत्युषा का शव उनके कमरे में पंखे से लटकता हुआ मिला था। पुलिस को शव के पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था। प्रत्युषा की मौत में उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह का नाम घसीटा गया।

प्रेक्षा मेहता

‘क्राइम पेट्रोल’, ‘लाल इश्क’ और ‘मेरी दुर्गा’ जैसे शोज की एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने सोमवार 25 मई की रात इंदौर में आत्महत्या की थी। प्रेक्षा ने सुसाइड नोट में लिखा था, ‘‘मेरे टूटे हुए सपनों ने मेरे कॉन्फिडेंस का दम तोड़ दिया है। मैं मरे हुए सपनों के साथ नहीं जी सकती। इस निगेटिविटी के साथ रहना मुश्किल है। पिछले एक साल से मैंने बहुत कोशिश की। अब मैं थक गई हूं।’’

मनमीत ग्रेवाल​​​​​​​​​​​​​​

32 साल के टीवी एक्टर मनमीत ग्रेवाल ने 15 मई को आत्महत्या कर ली थी। मनमीत के सुसाइड के कारणों के पीछे आर्थिक परेशानी थी। उनके दोस्त मंजीत सिंह ने एक बातचीत में बताया था कि कुछ दिन पहले ही मनमीत के दोस्त ने भी पंखे से लटककर आत्महत्या की थी। वह भी आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। दोनों ने फॉरेन ट्रिप के लिए लोन लिया था और वे इसका भुगतान नहीं कर पा रहे थे।

कुशल पंजाबी

कुशल ने 26 दिसंबर 2019 की रात को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। कुशल की मौत के बाद खबरें आईं कि उनका और उनकी पत्नी के बीच संबंध कुछ ठीक नहीं चल रहे थे। अलग होने की वजह से कुशल डिप्रेशन में थे। कुशल की मौत के लिए उनकी पत्नी ऑड्रे डोलहेन को भी जिम्मेदार ठहराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here