वैश्विक आर्थिक संकट और महंगाई का असर कंपनियों पर दिखने लगा है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता जियोमी ने दूसरी तिमाही में राजस्व में 20 फीसदी की गिरावट के बाद छंटनी शुरू कर दी है। एक रिपोर्ट के मुतबाकि कंपनी ने 900 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक जियोमी ने लगभग 3 फीसदी कर्मचारियों को निकाल दिया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। जुलाई और अगस्त में कई बड़ी कंपनियों जैसे माइक्रोसॉफ्ट, टेस्ला, रॉबिनहुड, ओला समेत कई मल्टीनेशनल कंपनियों ने छंटनी शुरू कर दी है। कई कंपनियां छंटनी करने वाली हैं। इसी कड़ी में स्मार्टफोन कंपनी शाओमी और ई-कॉमर्स जायंट वेफेयर ने भी छंटनी की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार जून तिमाही (दूसरी तिमाही) में राजस्व में लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिसके बाद नौकरियों में कटौती का फैसला किया गया है। जियोमी की बिक्री साल-दर-साल 20 फीसदी गिरकर 70.17 बिलियन युआन हो गई। बाजार के जानकारों का अनुमान है कि स्मार्टफोन निर्माता की शुद्ध आय 67 फीसदी गिरकर 2.08 बिलियन युआन रह गई है। कंपनी के अनुसार 870 कर्मचारियों को बाहर किया जाएगा। यह कंपनी के कर्मचारियों की संख्या का 5 फीसदी होगा। ग्लोबल आर्थिक संकट का असर कई सेक्टरों पर दिखने लगा है! रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर की करीब 342 टेक कंपनियों और स्टार्टअप के 43,000 कर्मचारियों की छंटनी की गई है। इसमें से 13 फीसदी छंटनी होने वाले कर्मचारी भारत के भी हैं।