जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को नही मिल रही अच्छी सुविधाएं

0

जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को अच्छी सुविधाएं मिले इसके लिए शासन द्वारा सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है लेकिन जिम्मेदार चिकित्सकों की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं आने के कारण जनता को परेशान होना पड़ता है।

ऐसा ही एक मामला बुधवार को जिला अस्पताल के पुनर्वास केंद्र में देखा गया यहां एनआरसी के पंखे सही नहीं चलने के कारण एनआरसी में महिलाओं एवं उनको बच्चों को गर्मी के कारण परेशान होना पड़ रहा है।

महिलाओं का कहना है कि अधिक गर्मी के कारण उन्हें बहुत ज्यादा परेशानी होती है रात भर सो नहीं पाते। एनआरसी में होने वाली गर्मी के कारण वे लोग छुट्टी लेने के लिए विवश हो गए हैं।

आपको बताये कि जिला पुनर्वास केंद्र में उन बच्चों को भर्ती किया जाता है जिनका आयु के हिसाब से उनकी शारीरिक प्रोग्रेस अच्छी नहीं रहती ऐसी स्थिति में उन्हें एनआरसी सेंटर में भर्ती कर उनका इलाज किया जाता है। वर्तमान में एनआरसी सेंटर में डेढ़ दर्जन से अधिक बच्चे भर्ती है। यहां एनआरसी सेन्टर के दोनों वार्डो में काफी पंखे है जिसमें एक पंखा पूरी तरह बंद पड़ा है तथा कुछ पंखे धीमी रफ्तार से चल रहे हैं। साथ में एक कूलर भी है जो गर्मी के हिसाब से पर्याप्त नहीं है।

मोबाइल पर चर्चा करने पर एलआरसी सेंटर प्रभारी डॉ निलय जैन ने बताया कि एनआरटी सेंटर के दो चार पंखे का कंडेनसर खराब हो गए हैं कंडेनसर बुला लिए गए हैं जल्द ही पंखों को ठीक करा लिया जाएगा। जहां तक जिला पुनर्वास केंद्र का राउंड लगाने की बात है तो राउंड तो रोज लगते हैं एनआरसी सेंटर में स्वस्थ बच्चे रहते हैं जो भी बच्चा बीमार होता है उनको बच्चा वार्ड में भर्ती करा दिया जाता है और बच्चा वार्ड में हमारा रोज ही राउंड लगता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here