जिला अस्पताल मे पदस्थ नर्स के सूने मकान से ढाई लाख रुपए के जेवरात संदिग्ध स्थिति मे चोरी

0

नगर के उपनगरीय भटेरा चौकी में 2 मकान करीब 3 लाख रुपए के नगदी जेवरात चोरी हो गए भटेरा चौकी के सेंट मैरी स्कूल के पीछे एक नर्स के सूने मकान से  नगद 10000 रुपए और और ढाई लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात संदिग्ध स्थिति में अलमारी के लाकर से चोरी हो गए वही एक सूने मकान का चोरों ने दरवाजे का अल्ड्राफ् तोडक़र अलमारी में रखे करीब 60000 रुपये के सोने और चांदी के जेवरात चोरी कर लिए इस चोरी की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है किंतु नर्स श्रीमती गंगेश्वरी दमाहे के घर से हुई चोरी पूरी संदिग्ध बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगेश्वरी दमाहे मूलरूप से लामता थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम बुढय़िा गांव के रहने वाले हैं जो जिला अस्पताल बालाघाट में नर्स के पद पर पदस्थ है और उनका मकान भटेरा चौकी  सेंट मेरी स्कूल के पीछे स्थित है इस मकान में नर्स गंगेश्वरी दमाहे  उनकी दो बेटी के अलावा उनका देवर जागेश्वर दमोह रहते हैं ।जागेश्वर दमाहे सी आर पी एफ में भरवेली पदस्थ है और उनकी पत्नी परसवाड़ा में शिक्षिका है और वह अपनी बेटी के साथ परसवाड़ा में ही रहती है। गंगेश्वरी दमाहे के पति कमलेश्वर दमाहे बुढय़िा गांव में रहते हैं वे भी इसी गांव में शिक्षक है जो समय पर बालाघाट आना-जाना करते हैं। बताया गया है कि गंगेश्वरी दमाहे के जेवर उनके कमरे में अलमारी के लॉकर में रखे हुए थे। 19 जुलाई को नर्स गंगेश्वरी दमाहे ने रानी हार और दो अंगूठी खरीदी थी। इन जेवर को उन्होंने अपने गांव बुडय़िा गांव भिजवा दी थी। पेंडल लॉकर में रख दी थी। 20 जुलाई को 7:30 बजे गंगेश्वरी दमाहे की दोनों बेटी स्कूल चली गई थी। 8 बजे गंगेश्वरी दमाहे अपनी ड्यूटी करने जिला अस्पताल चली गई थी और 10 बजे उनका देवर जागेश्वर  दमाहे सीआरपीएफ कैंप भरवेली चले गए थे। 2  बजे करीब गंगेश्वरी दमाहेअपने घर पहुंची और उन्होंने सामने का गेट खुला पाया किंतु दरवाजे लगे हुए थे दरवाजे खोलने के बाद गंगेश्वरी दमाहे घर के अंदर गई घर के पीछे का दरवाजा खुला पाया किंतु दरवाजे में किसी भी प्रकार की तोडफ़ोड़ नहीं हुई थी दरवाजे के एल ड्राफ् कुंदा सब यथावत थे किंतु दरवाजा टिका हुआ था। इसके कुछ देर बाद बच्चे भी स्कूल से घर आ गए थे। बताया गया कि शाम 5 बजे करीब गंगेश्वरी दमाहे ने नए खरीदे पेंडल को गूथवाने के लिए वही आलमारी में रखी चाबी से लाकर खोली  तब अलमारी के अंदर रखे थैले के अंदर जेवरात से भरे पर्स खोलने पर मालूम हुआ कि 4,5 पर्स में जेवरात नहीं थे ।इसके अलावा थैले में रखे 10000 रुपये भी नहीं थे। लॉकर की चाबी  उसी स्थान पर रखी गई थी जहां से गंगेश्वरी दमाहे ने  चाबी को लाकर खोलने की निकाली थी। न तो लाकर में कोई तोडफ़ोड़ हुई और ना ही घर के दोनों तरफ दरवाजे के ताले टूटे और ना ही चोर मकान के छत के ऊपर से घुसे। लाकर से नगद 10000 रुपये, सोने के तीन मंगलसूत्र ,कान के झाले ,कान के सुई धागा ,टॉप ,चांदी की दो पायल सन्दिग्ध  स्थिति में चोरी हो गये। चोरी के जेवरात की कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई गई है इस चोरी के संबंध में नर्स गंगेश्वरी दमाहे ने अपने देवर जागेश्वर  दमाहे को बताई और वे भी घर आए इस चोरी की रिपोर्ट गंगेश्वरी दमाहे ने कोतवाली में की सूचना मिलते ही कोतवाली से उप निरीक्षक को कोमेंद्र गौतम , सहायक उपनिरीक्षक एसएस धुर्वे सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की किंतु अभी तक इस चोरी के संबंध में किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे जिसकी सूचना इन पुलिस अधिकारियों ने अपने उच्च अधिकारियों को दी।
नगदी जेवरात सहित 60 हजार रुपये की चोरी
भटेरा चौकी पंप हाउस गली रोड पर स्थित एक सूने मकान से चोरों ने मकान का कुंदा तोडक़र नगदी जेवरात सहित करीब 60 हजार रुपए की चोरी कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार ललिता पटले उम्र 50 वर्ष अपने घर में अकेली रहती है। 18 जुलाई की शाम 5:30 बजे ललिता पटले अपने घर का दरवाजा बंद करके अपनी छोटी बहन गीता बोपचे  के घर वार्ड   नंबर 33 हरिओम नगर बालाघाट  चली गई थी। 20 जुलाई को ललिता पटले अपने बहन के घर में थी तभी 10:30 बजे पड़ोसी हंसराज नेवारे ने फोन करके बताया कि आपके घर के सामने का दरवाजा खुला है तब ललिता पटले अपने बहन के बेटे अतुल बोपचे के साथ अपने घर भटेरा चौकी आई सामने गेट को खोल कर अंदर दरवाजे में जाकर देखी  सामने के दरवाजा का अल्ड्राफ्  टूटा हुआ था ललिता पटले ने घर के अंदर जाकर देखी बेडरूम में दो गोदरेज की अलमारी रखी हुई थी दोनों अलमारी खुली हुई थी और घर अंदर पीछे कमरे में रखी गोदरेज की अलमारी भी खुली हुई थी। ललिता पटले ने सामान चेक की तो एक गोदरेज की अलमारी में रखे दो नग सोने की चैन, पूजा के स्थान पर कांसे के लोटे में रखे दो नग सोने की अंगूठी और कांसे का लोटा पीछे कमरे में गोदरेज की अलमारी के पर्स में रखे 1000 रुपये नहीं मिले ।कोई अज्ञात चोर रात्रि के समय दरवाजे का एल्बम तोडक़र उक्त जेवरात और नगदी 1000 रुपये की चोरी कर ली कोतवाली पुलिस ने श्रीमती ललिता पटले वार्ड नंबर 2 पम्प हाउस  गली भटेरा चौकी द्वारा की गई रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 457 380 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कि है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here