होशंगाबाद शहर के नामी वकील आनंद दुबे ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली। वह नोटरी का काम भी करते थे। घटना के बाद हड़कंप मच गया। पत्नी की कोरोना के निधन के बाद वे तनाव में थे। मानसिक रूप से तनाव के कारण उन्होंने वकालत भी कम कर दी थी।
घटना सुबह साढ़े नौ बजे जिला कोर्ट परिसर के पास हुई। कोर्ट परिसर से लगे दीवार के पास आनंद दुबे बैठते थे। वह सुबह नौ बजे ही आ गए थे। कुछ देर अपनी कुर्सी पर बैठे रहे और पिस्टल निकालकर खुद को गोली मार ली। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमॉर्टम कराने के लिए ले गई। पुलिस वकील के परिवार वालों और आसपास से घटना के संबंध में जानकारी ले रही है।

मौके पर जांच करती पुलिस।