जिला पंचायत के रण में 130 उम्मीदवार !

0

जिले में तीन चरणों में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य के लिए नाम निर्देशन पत्र जमा करने वाले प्रत्याशियों में से 10 जून को दोपहर 03 बजे तक नाम वापसी के अंतिम दिन तक कुल 14 प्रत्याशियों ने अपना नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिया है।

इस प्रकार 27 जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन के लिए अब 130 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गये है। सहायक रिटर्निंग आफिसर राहुल नायक एवं बलवंत सिंह रहांगडाले द्वारा इन प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिया गया है।

27 जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन के लिए कुल 145 प्रत्याशियों द्वारा अपने नाम निर्देशन पत्र जमा किये गये थे। नाम निर्देशन पत्रों की जांच के दौरान क्षेत्र क्रमांक-13 से प्रत्याशी मुलकराज का नाम निर्देशन पत्र निरस्त कर दिया गया है। इस प्रकार नाम वापसी के बाद जिला पंचायत के 27 सदस्यों के लिए अब कुल 130 प्रत्याशी मैदान में रह गये है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here