जिला स्तरीय खो-खो महिला प्रतियोगिता का हुआ समापन

0

मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के खेल कैलेंडर 2022 _23 के अनुसार मंगलवार को शासकीय कन्या महाविद्यालय बालाघाट जिला स्तरीय महिला खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित इस प्रतियोगिता में तिरोड़ी ,कटंगी, खैरलांजी , वारासिवनी, लालबर्रा, लामता, पीजी महाविद्यालय, और कन्या महाविद्यालय से आई महिला खो खो टीम ने हिस्सा लिया। जहां जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल विभिन्न टीम के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जिला स्तरीय टीम का गठन किया गया ।चयनित की गई इस जिला स्तरीय टीम को संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने 20 अक्टूबर को छिंदवाड़ा के लिए रवाना किया जाएगा।बताया जा रहा है कि छिंदवाड़ा के शासकीय महाविद्यालय बिछवा में 20 अक्टूबर को संभाग स्तरीय महिला खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जहां चयनित खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here