जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0

वारासिवनी(पद्मेश न्यूज)। नगर के अनाज मंडी प्रांगण में रविवार को संस्कार भारती के तत्वाधान में जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रणय श्रीवास्तव विभाग संयोजक पंचम हनवत सहित अन्य लोगो की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया। जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर विधिवत ध्वजारोहण किया गया। जिसमें सुबह 10 बजे से जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता का प्रारंभ किया गया जो 2 बजे तक चला इस दौरान करीब 4 घंटे में 93 प्रतिभागियों के द्वारा मनमोहक रंगोली उकेरी गई।

तीन श्रेणी ने 6 विषय पर हुई प्रतियोगिता

रंगोली प्रतियोगिता में तीन वर्ग में श्रेणी निर्धारित की गई जिसमें क वर्ग में कक्षा 8वी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने 54 रंगोली ख वर्ग में कक्षा ग्यारहवीं से 12 वीं तक के विद्यार्थियों ने 24 रंगोली एवं ग वर्ग में महाविद्यालय से अन्य नागरिक के लोगों ने 15 रंगोली और कलाकार पराग जैन क द्वारा एक विशेष रंगोली उकेरी गयी। इन सभी ने संस्कार भारती के द्वारा दिए गए विषय भारत के महापुरुष व महान विभूतियों, हमारी संस्कृति हमारी धरोहर, पर्यावरण संरक्षण, आधुनिक भारत, परंपरागत रंगोली, बालाघाट जिले के दर्शनीय स्थल विषय पर रंगोलियां उकेरी गई। जिनका निरीक्षण कर प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान के लिए रंगोली का चयन किया गया। जिसका पुरस्कार वितरण आगामी समय मे किया जायेगा।

आकर्षक उकेरी गई रंगोलियां

जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता में नगर सहित जिले के लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवरकर एक से बढ़कर एक आकर्षक रंगोली का निर्माण किया गया जहां पर विभिन्न विषयों में बालाघाट का कोटेश्वर धाम माँ लंजकाईं मंदिर व माता मिसाइल रतन टाटा महात्मा ज्योतिबा फुले गाय बछड़ा भगवान राम भगवान हनुमान अखंड भारत आधुनिक भारत एवं पारंपरिक रंगोलिया सहित विभिन्न प्रकार की आकृति स्वरूप में रंगोली उकेरी गई। जहां प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद रंगोली देखने के लिए नगर वासियों की भीड़ लगी रही जिनके द्वारा सभी रंगोलिया का बारीकी से जायज लिया गया। जिनके द्वारा कलाकारों की प्रशंसा की जाती रही।

प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रणय श्रीवास्तव ने बताया कि कला साहित्य की संस्था संस्कार भारती के माध्यम से यह पिछले 13 वर्षों से जिला स्तर पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह 14 वां वर्ष है जिसमें प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस दौरान लोगों को 6 विषय दिए गए हैं और तीन श्रेणी वर्ग में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है। जिसमें 113 लोगों के द्वारा पंजीयन करवाया गया था परंतु 93 प्रतिभागियों के द्वारा प्रतियोगिता में भाग लिया गया है 20 प्रतिभागी अनुपस्थित रहे। इस दौरान पराग जैन के द्वारा भी एक विशेष रंगोली का निर्माण किया गया है। यह प्रतियोगिता आयोजित करने का उद्देश्य है कि भारतीय संस्कृति से लोगों को जोड़ना वर्तमान में दीपावली आ रही है जिसमें रंगोली का खासा महत्व रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here