जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन का आरोप

0

वारासिवनी जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन बालाघाट के द्वारा एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर देश के महान नेताओं एवं स्वतंत्रता सेनानियों की अनदेखी ना करते हुए उनके मान सम्मान की रक्षा हेतु तत्काल कार्यवाही करते 6 सूत्री मांगों को पूर्ण करने की मांग की है।

पदाधिकारियों ने बताया कि भारत की आजादी के लिए करोड़ों लोगों ने अपने प्राण निछावर कर दिया और कई लोगों ने लड़ाई लड़ी जिसके भरोसे भारत में आजादी आई और लोकतंत्र बना परंतु वर्तमान में अधिकारियों के द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों की अनदेखी की जा रही है जिसका परिणाम है कि आज नगर की नई पीढ़ी को उनके सेनानियों के नाम नहीं पता है।

शासकीय सिविल अस्पताल का नाम लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल शासकीय चिकित्सालय वारासिवनी किया जाए शासकीय प्राथमिक शाला का नाम लाल बहादुर शास्त्री शासकीय प्राथमिक शाला वारासिवनी किया जाए शासकीय ब्रांच प्राथमिक शाला का नाम दादू लाल पालीवार शासकीय प्राथमिक शाला किया जाये। वारासिवनी नगर में सर्वाधिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी होने के कारण नगर में भव्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति तोरण द्वार का निर्माण किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here