13 जनवरी को प्राप्त रिपोर्ट में बालाघाट जिले के 14 मरीजों के सैंपल कोरोना पाजेटिव आये हैं। जिसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या जिले के भीतर 52 हो चुकी है।
जो मरीज पॉजिटिव आए हैं उनमें पुलिस लाईन बालाघाट का 01, कटंगी वार्ड नंबर -05 का 01, वार्ड नंबर-04 का 01, वार्ड नंबर-11 का 01, अर्जुननाला का 01, महदुली के 03, लांजी थाना का 01, देवरबेली का 01, वारासिवनी के वार्ड नंबर-11 का 01, वार्ड नंबर-12 का 01, वार्ड नंबर-04 का 01 एवं वार्ड नंबर-18 का 01 मरीज शामिल है
पूर्व में कोरोना पाजेटिव आए 06 मरीजों के ठीक हो जाने पर 13 जनवरी को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस प्रकार जिले में कोरोना पाजेटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 52 हो गई है। इन सभी मरीजों का होम आईसोलेशन में उपचार किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय ने बताया कि जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या अब 52 हो गई है।
कोरोना पाजेटिव मरीजों की निरंतर बढ़ रही संख्या को देखते हुए बालाघाट जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और घर से बाहर निकलने पर मास्क अवश्य लगायें और दो गज की सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करें। भीड़ वाले स्थानों एवं कार्यक्रमों में जाने से बचें।










































