जिले में 31और मरीजों के सैंपल कोरोना पाजेटिव आये,कोरोना पाजेटिव मरीजों की संख्या 98 हुई !

0

बीते एक सप्ताह से जिलेभर में रोजाना कोरोना मरीजो के मिलने का सिलसिला तीसरी लहर के लिए नया रिकॉर्ड बनाते जा रहा है। यही हालात 17 जनवरी को भी दिखाई दिए।

17 जनवरी को प्राप्त रिपोर्ट में बालाघाट जिले के 31 मरीजों के सैंपल कोरोना पाजेटिव आये हैं। इनमें बैहर सिविल अस्पताल का 01 मरीज, वार्ड नंबर-08 बैहर के 02, वार्ड नंबर 13 बैहर का 01, गोहारा का 01, किरनापुर तहसील में हिर्री का 01, रजेगांव का 01, पाथरी का 01, बालाघाट तहसील के दुगलई का 01, नवेगांव का 01, नगरीय क्षेत्र बालाघाट के अंतर्गत इंडियन काफी हाऊस के 04, वार्ड नंबर-29 के 02, वार्ड नंबर-32 के 02, वार्ड नंबर-04 का 01, वार्ड नंबर-20 के 02, वार्ड नंबर -22 का 01, वार्ड नंबर-26 का 01, वार्ड नंबर-33 का 01, वार्ड नंबर-05 का 01, वार्ड नंबर-13 का 01, पुलिस लाईन के 02, वार्ड नंबर-01 का 01, मार्डीकर गली का 01, सिंधी मोहल्ला का 01 मरीज शामिल है। पूर्व में कोरोना पाजेटिव आए 14 मरीजों के ठीक हो जाने पर आज 17 जनवरी को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

इस प्रकार जिले में कोरोना पाजेटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 98 हो गई है। इन सभी मरीजों का होम आईसोलेशन में उपचार किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय ने बताया कि जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या अब 98 हो गई है। जिले में 17 जनवरी 2022 तक कुल 9285 मरीज कोरोना पाजेटिव पाए गए हैं। इनमें से 9117 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

कोरोना पाजेटिव मरीजों की निरंतर बढ़ रही संख्या को देखते हुए बालाघाट जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और घर से बाहर निकलने पर मास्क अवश्य लगायें और दो गज की सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करें। भीड़ वाले स्थानों एवं कार्यक्रमों में जाने से बचें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here