जिस पर लिखा था सिक्सर, उसी पर हुआ आउट, राहुल त्रिपाठी और रिंकू सिंह का फील्डिंग में जादू

0

 रिंकू सिंह क्रिकेट में जिस रफ्तार से प्रसिद्धि हासिल कर रहे हैं वह देखते बन रही है। शायद ही किसी क्रिकेटर ने छोटे तबके से उठकर इंटरनेशनल लेवल पर इतनी सनसनी फैलाई हो। इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए और डोमेस्टिक क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खौफनाक प्रदर्शन करने के बाद अब फैंस के बीच लॉर्ड नाम से मशहूर रिंकू सिंह इंटरनेशनल लेवल पर छा गए हैं। रिंकू ने चीन में जारी एशियन गेम्स में नेपाल के खिलाफ बैट से धांसू प्रदर्शन करने के बाद फील्डिंग में भी कमाल किया।

15 गेंदों में हवाई फायर करते हुए नेपाली गेंदबाजों को दिन में तारे दिखाने वाले रिंकू ने 2 चौके और 4 छक्के के दम पर नाबाद 37 की पारी खेली। इसके बाद नेपाल की पारी के 11वें ओवर में एक ऐसा कैच लपका, जिसकी शायद ही किसी को उम्मीद रही होगी। दरअसल, रवि बिश्नोई की गेंद पर कुशल मल्ला ने हवाई शॉट खेला। गेंद पर करारा प्रहार किया गया था, जिससे गेंद काफी ऊंची उठ गई थी।

एक वक्त ऐसा लग रहा था कि गेंद सीमारेखा पार कर जाएगी तभी भारत के सबसे फिट क्रिकेटरों में शामिल राहुल त्रिपाठी ने कमाल कर दिया। उन्होंने गेंद को पकड़कर अंदर बाउंड्री की ओर फेंक दिया। यहां मुस्तैद रिंकू सिंह ने फुर्ती दिखाते हुए गेंद को पकड़ लिया। यह सब एक या दो सेकंड के भीतर हुआ। इतने कम समय में ऐसा कैच लपकना किसी के लिए भी आसान नहीं होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here